{"_id":"57f0036e4f1c1bd31c573e55","slug":"important-festivals-up-vigilance-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर सतर्कता जरूरी ः कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सतर्कता जरूरी ः कमिश्नर
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेते डीआईजी ओंकार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर(ब्यूरो)। कमिश्नर मुरादाबाद एल वेंक्टेश्वर लू व डीआईजी ओंकार सिंह ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में दोनों अफसरों ने कहा कि नवरात्र, दशहरा व मोहर्रम के त्योहार के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली जाए। जहां जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो, वहां का भ्रमण करके दोनों पक्षों से बात करके विवाद को सुलझा लिया जाए। त्योहारों पर कहीं कोई विवाद न होने पाए।
उन्होंने कहा कि विवादित इलाकों में शांति समिति की बैठक कर ली जाए। लोगों को बुलाकर उनकी राय ले ली जाए। किसी कीमत पर भी कहीं कोई फसाद न होने पाए। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। कहीं कोई सूचना मिले तो त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर शांति कायम रहना जरूरी है। इस मौके पर डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी एमएम बेग, एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।