फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Important changes in the state system: Sanjeev Balyan

प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी : संजीव बालियान

Thu, 17 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Important changes in the state system: Sanjeev Balyan
धामपुर में पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय गंगा एवं जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव वालियान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में केंद्रीय गंगा एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। केंद्र की भाजपा सरकार को 90 प्रतिशत जनता का समर्थन प्राप्त है। अबकी बार यह व्यवस्था परिवर्तन गैर भाजपाई दलों को खत्म कर प्रदेेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनवाएगा। उन्होंने पीएम मोदी के पुराने 500 और 1000 के नोटों की बंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया। 
विज्ञापन


बुधवार को एक गॉर्डन में पत्रकारों से वार्ता में डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अब देशवासियों के अच्छे दिनों की शुरूआत उन्हें होती नजर आने लगी है। भाजपा का वर्ष 2014 के चुनाव में भी व्यवस्था परिवर्तन का एजेंडा रहा था। केंद्र और प्रदेश में गैर भाजपा की सरकार होने से वह इस व्यवस्था परिवर्तन से कोसो दूर रहे। अबकी बार केंद्र की मोदी सरकार को मौका मिला है, तो उन्होंने इस व्यवस्था को परिवर्तन करने का प्रयास किया। इस परिवर्तन से देश की 90 प्रतिशत जनता खुश है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की दुर्दशा के लिए यूूपी की सरकार जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट के आदेेश के बाद भी यूपी में किसानों को उनके गन्ने का पेमेंट 14 दिन में सरकार नहीं दिला रही है। मंडियों में किसानों का धान खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। एक सवाल के जवाब में बालियान ने कहा कि विधान सभा के टिकट बांटने का काम भाजपा में कोई एक व्यक्ति नहीं करता है। 
विज्ञापन

यहां पर पूरी पंचायत बैठती है। इसके बाद टिकट पर फैसला होता है। वार्ता में सांसद डॉ. यशवंत सिंह, बागपत सांसद सतपाल सिंह, पश्चिमी प्रदेश प्रभारी विमल शर्मा, यात्रा प्रमुख आलोक सिसौदिया, भाजपा प्रदेश मंत्री/ सह संयोजक देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह पाल, विधायक लोकेंद्र चौहान,  पूर्व विधायक अशोक राणा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोरचा दुष्यंत चौहान, राकेश चौधरी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed