फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Impact of toughness, roads remained completely deserted

सख्ती का दिखा असर, सड़कों पर भीड़ निकली कम

Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Impact of toughness, roads remained completely deserted
सख्ती का दिखा असर, सड़कें रहीं पूरी तरह सुनसान
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार को की गई पुलिस की सख्ती का रविवार को असर दिखाई दिया। रविवार को शहर की सड़कें पूरी तरह सुनसान रहीं। शहर के हर चौराहे पर पुलिस ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। घर से बाहर निकले वाहन चालकों का चालान किया। मास्क न लगाने पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों के चालान किए गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने शहर की सड़कों को सैनिटाइज किया।

शनिवार को पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए लोगों के चालान किए थे। मास्क न लगाने वालों के चालान किए गए। इसका असर रविवार को देखने को मिला। रविवार को सुबह से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा शाम तक नहीं टूटा। लोगों ने रविवार को घर पर रहना ही ठीक समझा। सिविल लाइन, घंटाघर, मुख्य बाजार सभी की सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही दिखे। हालांकि रविवार को भी कुछ लोगों से घर में नहीं बैठा गया। ऐसे लोगों का स्वागत करने के लिए हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। डाकघर चौक, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, मेरठ की चुंगी, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। जो भी वहां से गुजरा पुलिस ने उसके चालान किए। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी घरों से निकलते समय जनता पूरी तरह एहतियात नहीं बरत रही है। रविवार को जिले भर में बिना मास्क के दो हजार 614 लोगों के चालान किए गए। पुलिस ने ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाते हुए 13 लाख 75 हजार 50 रुपये का जुर्माना वसूला। 428 वाहनों पर भी जुर्माना लगाते हुए 27 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस की चेकिंग शाम तक जारी रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने शहर की सड़कों पर सैनिटाइजर छिड़का। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार दो दिन में कड़ाई से पालन कराया गया है। बिना मास्क बाजार में आने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed