{"_id":"577e9df94f1c1b6f0c7fc1dd","slug":"ilm-largest-force-in-the-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की में इल्म बड़ी ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की में इल्म बड़ी ताकत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बिजनौर में ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मेंं जिलेभर में ईद-उल फितर पर उत्साह का माहौल रहा। हजारों मुस्लिमों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ की। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में कारी अरशद ने कहा कि इल्म (शिक्षा) सबसे बड़ी ताकत है।
बृहस्पतिवार को ईद-उल फितर पर ईदगाह पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ एकत्र हो गई थी। ईदगाह में कारी अरशद ने नमाजियों को खिताब करते हुए कहा कि बिना इल्म के कोई भी समाज या मुल्क तरक्की नहीं कर सकता है। अगर घास भी काटनी है, तो इसका भी इल्म होना चाहिए। इल्म के लिए अगर दूसरे मुल्क भी जाने की जरूरत पड़े तो जरूर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के मुस्लिम बच्चे घरों के मुस्लिम बच्चे आईएएस बन रहे हैं। बाकी समाज को भी उनसे सबक लेना चाहिए। मरकज वाली मस्जिद के इमाम कारी शमसुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम बी चंद्रकला, एसपी उमेश श्रीवास्तव, सदर विधायक रुचिवीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा, बसपा प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू, चेयरमैन फरीद अहमद, बसपा मंडल कोआर्डिनेटर जितेंद्र सागर, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसडीएम विनीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा आदि ने शहर काजी ताहिर अली को ईद की मुबारकबाद दी। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व डीजीसी शरद गहलौत, मास्टर इंद्रमणि, विजयदीप बबलू, ईओ जेके आनंद आदि मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने ईद की मुबारकबाद देते हुए शीर का आनंद लिया। उधर, ईद पर होटल, रेस्टोरेंट आदि में खूब भीड़ रही। इंदिरा पार्क में भी युवा दोस्तों व परिजनों के साथ पहुंचे। एसआरएस सिनेमा में भी फिल्म देखने वालों की खूब भीड़ रही।
डीएम ने दी इमदाद
डीएम बी चंद्रकला नगर पालिका कैंप में मौजूद थी। एक मुस्लिम महिला वहां आई और इमदाद मांगी। पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, तो डीएम ने रोक दिया। डीएम ने अपने पर्स से 1100 रुपये निकालकर इमदाद दी।
विज्ञापन
मेले जैसा माहौल
ईद पर मुस्लिम मोहल्लों में मेले जैसा नजारा रहा। मोहल्लों में चाट-पकौड़ी, चाऊमीन आदि के ठेले लगे रहे। ठेलों पर बच्चों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों की खूब कमाई हुई।
ईद की मुबारकबाद दी
नगीना में ईद-उल-फितर पर बढ़ापुर रोड स्थित ईदगाह पर मौलाना महमूदल हसन अंसारी व जामा मस्जिद पर मौलाना बिलाल अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। ईदगाह पर नमाजियों के स्वागत के लिए चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, पूर्व सांसद यशवीर धोबी, सपा विधायक मनोज पारस व उनके भाई धर्मेंद्र पारस, सपा नगर अध्यक्ष सलीम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, सरदार गुरदयाल सिंह, चेयरमैन पुत्र शाहनवाज खलील, एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार परमानंद झा, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, सीओ नगीना महेश अत्री, थाना प्रभारी नाथूराम पंवार, केशव दीक्षित आदि ने मुबारकबाद दी।