फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal shops will be removed from outside the roadways premises

रोडवेज परिसर के बाहर से हटेंगी अवैध दुकानें

Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal shops will be removed from outside the roadways premises
रोडवेज परिसर के बाहर से हटेंगी अवैध दुकानें
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज डिपो के बाहर अवैध दुकानें सजी हुई हैं, जिसको लेकर परिवहन मुख्यालय की ओर से रोडवेज डिपो को अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज परिसर के बाहर दुकानें लगी होने से सड़क पर भीड़भाड़ ज्यादा हो रही है। जिसकी वजह से जाम लगने की स्थिति बन जाती है। पुलिस और प्रशासन को भी अवैध दुकानों की जानकारी दे दी गई है।
परिवहन मुख्यालय की ओर से बिजनौर डिपो को निर्देश दिए गए कि रोडवेज परिसर के बाहर जितनी भी अवैध दुकानें उन्हें हटवाया जाए। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर आयोजित बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज के आसपास से अवैध टैक्सी स्टैंड, सड़क पर अवैध दुकानें नहीं होने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा पाया जाता है तो उन दुकानों को चिह्नित कर पुलिस प्रशासन से मिलकर कार्रवाई करने के रोडवेज अधिकारियों को दिए गए हैं। डिपो कार्यशाला और कार्यालय परिसर के बाहर अवैध दुकानें होने पर कार्रवाई की जाएगी। बिजनौर रोडवेज परिसर के बाहर तीनों तरफ अवैध खोखे और रिक्शा स्टैंड लगे हुए हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते अब इन अवैध दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम एके त्रिवेदी ने बताया कि परिवहन मुख्यालय लखनऊ से रोडवेज परिसर के बाहर लगी अवैध दुकानों को हटवाने का निर्देश आया है, जिसके चलते हमारी ओर से कागजी कार्रवाई कर दी गई है। हमने डीएम और एसपी से मिलकर इस संबंध में जानकारी दे दी है। उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। हालांकि अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed