फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal firecracker factory caught in Garhmalpur, two arrested

नजीबाबाद के गढ़मलपुर में बनाए जा रहे थे पटाखे

Sun, 24 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory caught in Garhmalpur, two arrested
नजीबाबाद के गढ़मलपुर में पटाखा बनाने की फैक्टरी की जांच करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
गढ़मलपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी, दो दबोचे
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव गढ़मलपुर में पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने की एक फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से काफी मात्रा में पटाखा बनाने का बारूद और उपकरण बरामद हुए। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी फरार है।

सूचना पर पुलिस ने नजीबाबाद नगर क्षेत्र के निकट गढ़मालपुर की नई आबादी क्षेत्र से पटाखा बनाने की एक फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था अंदर पटाखा बनाने का काम जारी था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से पटाखे बनाने का बारूद, उपकरण, रेपर आदि बरामद किए। युवकों को भी हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम की पुलिस को तलाश है। पुलिस प्रशासन ने फैक्टरी में काम करने वाली क्षेत्र की कुछ मजदूर महिलाओं के भी बयान दर्ज किए हैं। महिलाओं ने लगभग एक सप्ताह पूर्व पटाखा फैक्टरी में काम होने की बात स्वीकार की है। कुछ वर्ष पूर्व पुलिस ने इसी क्षेत्र में पटाखा बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी, उस समय भी नजीबाबाद निवासी मोहम्मद असलम आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed