फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal construction stopped on the land of Gram Panchayat

ग्राम पंचायत की भूमि पर रुकवाया अवैध निर्माण

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction stopped on the land of Gram Panchayat
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत दरियापुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शेखपुरगढू के खसरा नंबर 193 के रकबा 0.089 पर अवैध निर्माण की शिकायत प्रशासन को मिली। एसडीएम विजय वर्धन तोमर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कानूनगो मुकेश कुमार, शहर लेखपाल गोविंद सिंह, आदर्शनगर चौकी प्रभारी धनवान सिंह की टीम ने राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम पंचायत दर्ज होने पर सुरेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। ग्राम प्रधान धूम सिंह ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण होने की बात कही। उधर, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जिस भूमि पर वह निर्माण कर रहा है वह उसकी बैनामे द्वारा खरीदी भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed