{"_id":"5d17a8338ebc3e3ccb25668b","slug":"ikroda-s-women-caught-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौडा की महिलाओं ने अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौडा की महिलाओं ने अवैध शराब पकड़ी
Sat, 29 Jun 2019 11:34 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव सिकरौड़ा में अवैध शराब को लेकर पुलिस से नोकझोंक करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के गांव सिकरौडा की महिलाओं ने हरियाणा मार्क की दो पेटी शराब पकड़ी। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त तीन लोगों को पकड़कर और शराब को बीच में रखकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। नशे के मकड़जाल में फंसकर किशोरों की जिंदगी तबाह हो रही है। अवैध शराब को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने अवैध शराब एसपी को सौंपने का निर्णय लिया।
मंडावली क्षेत्र के गांव सिकरौड़ा की महिलाएं काफी समय से अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन से मांग करती आ रही हैं। बृहस्पतिवार की रात महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने साहस दिखाते हुए गांव में अवैध शराब बचने आए दो लोगों सहित गांव के एक व्यक्ति को दो पेटी शराब के साथ पकड़ लिया और हरियाणा मार्क की अवैध शराब को बीच में रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर अवैध शराब को कब्जे में लेने का प्रयास किया। रेेखा, विनोद, बेबी, लाजवंती, डौली, गीता, रोशनी, निर्मला, कामेश, अनीता, करण सिंह, ओमप्रकाश, मलखान, किशन, अर्जुन, अमन, नरेंद्र समेत प्रदर्शनकारियों ने गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दो टूक कहा कि अवैध शराब को वे डीएम को सौंपेंगी। उधर पुलिस अवैध शराब में संलिप्त तीमरपुर निवासी प्रफुल्ल, कुलदीप और गांव बाबूराम को अपने साथ ले गई। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एसपी से मिलने पहुंची प्रदर्शनकारी महिलाएं
नजीबाबाद। सिकरौडा की प्रदर्शनकारी महिलाएं शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एसपी कार्यालय बिजनौर को रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व पुलिस व आबकारी पुलिस ने महिलाओं को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाएं एसपी से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
शराब के सेवन से नौ मौत
नजीबाबाद। सिकरौडा की प्रदर्शनकारी महिलाओं को आरोप है कि गांव में काफी समय से अवैध शराब का गौरखधंधा चल रहा है। दिन ढलते ही शराबी गांव में शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब ने गांव का वातारण दूषित रहा है। नशे के मकड़जाल में फंसकर किशोरों की जिंदगी तबाह हो रही है। महिलाओं को आरोप है कि पिछले छह वर्षों में शराब के सेवन से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।