फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   IG himself encouraged the policeman

आईजी ने खुद जाकर दरोगा की हौंसला अफजाई की

Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
IG himself encouraged the policeman
आईजी ने खुद जाकर की दरोगा की हौसलाअफजाई
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना को हराकर फिर से ड्यूटी करने लॉट रहे दरोगा की हौसला अफजाई के लिए आईजी मुरादाबाद रमित कुमार खुद पहुंचे। उन्होंने दरोगा को शाबाशी दी और रवाना किया।

नहटौर थाने के एक दरोगा ने दूसरे प्रदेशों से आए जमातियों को क्वारंटीन कराया था। बाद में दरोगा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 59 साल के दरोगा ने डरने के बजाए हिम्मत से कोरोना का सामना करने की बात कही थी। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया था। वहां दरोगा ने कोरोना को मात दी। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एक अप्रैल को दरोगा को मुरादाबाद के अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। दरोगा को हिम्मत को सलाम करने के लिए आईजी मुरादाबाद रमित कुमार खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दरोगा से कहा कि आपने अपनी हिम्मत और चिकित्सकों के सहयोग से कोरोना को हराया है। वे दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए भी एक मिसाल हैं। कहा कि दूसरे पुलिसकर्मी भी पूरी एहतियात से काम करें और संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व कराएं। आईजी ने दरोगा को बिजनौर ड्यूटी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed