फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you are united then India will again become world guru: Alok

एकजुट होंगे तो भारत फिर बनेगा विश्व गुरु : आलोक

Fri, 22 Jun 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
If you are united then India will again become world guru: Alok
बिजनौर में विवेक कॉलेज में आरएसएस के कार्यक्रम में बोलते क्षेत्रीय प्रचारक आलोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक ने कहा है कि संघ समाज को संगठित करने में लगा है। कहा कि कलयुग में एकता ही शक्ति निहित है। सभी देशवासी एकजुट होकर रहेंगे तो भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। संघ भारतीय संस्कृति का ही अनुसरण करता है और किसी से भेदभाव नहीं करता।
विज्ञापन
विवेक कॉलेज में चल रहे आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य के समापन में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आलोक ने कहा कि संघ के सभी कार्य अनुशासन, समय एवं व्यवस्थित होते हैं। ऐसी प्रतिबद्धता का पालन पूरे देश में आना चाहिए। सभी नागरिक ऐसे नहीं हो सकते, परंतु समाज में यदि पांच से छह प्रतिशत व्यक्ति समय और अनुशासन का पालन करें तो शेष समाज उसका अनुसरण करने लगेगा। उन्होंने कहा कि संघ ने समाज परिवर्तन के लिये अनेक गतिविधियों की रचना की हैं। जिसमें ग्राम्य विकास, परिवार प्रबोधन, गौ सेवा, सामाजिक समरसता शामिल है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघ के स्वयंसेवक 42 संगठनों में बिना सरकारी सहायता के पौने दो लाख सेवा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग जैसे वनवासी व अनुसूचित वर्ग में काम कर रहे हैं। जाति के आधार पर छूआछूत, कन्या अभिशाप व दहेज की बुराई समाप्त होनी चाहिए। तभी देश परम वैभव की ओर अग्रसर होगा। वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख मूलचंद ने वर्ग में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य उप प्रतिनिधि सभा बिजनौर के प्रधान विजय कुमार गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्गाधिकारी करण सिंह व संचालन वर्ग कार्यवाह सेवादास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में ये रहे शामिल अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश, क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख ईश्वर दयाल, क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद, प्रांत प्रचारक धनीराम, सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, प्रांत बौद्धिक प्रमुख अजय, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील, प्रांतीय परिवार प्रबोधन प्रमुख पृथ्वी सिंह, सह प्रांत कार्यवाह शिवकुमार, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील, सह प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल, विभाग संघचालक महेश पाल, विभाग कार्यवाह मूलचंद्र, सह विभाग कार्यवाह प्रशांत महर्षि, सह विभाग संघचालक डॉ. ताराचंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, विभाग प्रचार राजकुमार, जिला प्रचार सचिन, नगर प्रचारक अभिनव, जिला कार्यवाह ललित, जिला संघचालक सुभाष, सह जिला कार्यवाह सुनील, जिला प्रचार प्रमुख अजय, जिला व्यवस्था प्रमुख अरविंद, नगर कार्यवाह डॉ. राघव, सह नगर कार्यवाह दीपक, नगर संघचालक विकास लाटियान, नगर व्यवस्था प्रमुख कटार सिंह, नगर संपर्क प्रमुख भरत गर्ग, नगर शारीरिक प्रमुख सुरेंद्र, नगर प्रचार प्रमुख देवेंद्र चीनू, राजकुमार, भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष अवनीश त्यागी, उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया, विधायक अशोक राणा, सांसद भारतेंद्र सिंह, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक कमलेश सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. संजीव बालियान, भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया आदि शामिल रहे।
स्वयंसेवक ने किया शारीरिक प्रदर्शन संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के समापन समारोह में संघ की दृष्टि से आठ जिलों के 164 स्थानों से शामिल 244 शिक्षार्थियों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने नियुद्ध, डंड, योग व्यायाम, कदमताल का प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने घोष का प्रदर्शन भी किया।
30 शिक्षकों ने सिखाया अनुशासन पाठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग प्रथम वर्ष का प्रारम्भ दो जून को हुआ था। वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। 21 दिनों तक चले वर्ग में शिक्षार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिये 30 शिक्षकों के कंधों पर जिम्मेदारी रही। साथ ही वर्ग की व्यवस्थाओं के लिये करीब 70 स्वयंसेवकों को लगाया गया था। वर्ग में वर्ग बौद्धिक प्रमुख प्रीतम, वर्ग मुख्य शिक्षक रोहित, वर्ग पालक कर्मवीर ने शिक्षार्थियों समय.समय पर वर्ग में अनुशासन से रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed