{"_id":"687e9158322d2a707b00ad18","slug":"if-the-problems-of-the-farmers-are-not-resolved-there-will-be-a-big-movement-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-155384-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों की समस्याओं का निदान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों की समस्याओं का निदान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन
Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति में भाकियू टिकैत की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान। संवाद
बिजनौर। गन्ना समिति में हुई पंचायत में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, तहसील में फैले भ्रष्टाचार को बंद करने, भूतपूर्व सैनिकों को जमीनी हक दिलाने, गुलदार मुक्त जिला करने आदि मुद्दे जोरशोर से उठाएं। किसान पंचायत में पहुंचे एसडीएम को भाकियू की ओर से 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जल्द ही कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में काफी किसान सोमवार सुबह 11 बजे गन्ना समिति बिजनौर में पहुंचे। किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं रखी। पदाधिकारियों ने उन समस्याओं के निदान कराने की रणनीति बनाई। पंचायत में अफजलगढ़ क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों के 12 सालों के सभी किसानों को उनकी जमीनों का मालिक आना हक दिलाया जाए। आरोप है कि वहां जिन्होंने पैसे दिए उनके नाम खतौनी में दर्ज हो गए, बाकी चक्कर ही काट रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में गुलदारों को पकड़वाने के लिए पिंजरे लगाया जाए, वन विभाग पिंजरे लगाने के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है। बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। आरोप लगाया कि नांगल सोती खादर क्षेत्र में वन विभाग किसानों की जमीन कब्जाना चाहता है। इससे पहले जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान व युवा जिलाध्यक्ष सुमनप्रीत सिंह ने चौधरी चरण सिंह चौक पर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पंचायत में विजयपाल सिंह, रामपाल सिंह, ठाकुर रामावतार सिंह, बाबूराम तोमर, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राणा, आशु चौधरी, संदीप त्यागी, मुनेंद्र काकरान, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, हनीफ, याकूब, सरताज, विनीत मौर्य, देवदत्त शर्मा आदि रहे।