{"_id":"6001d8b98ebc3e2e6c5edbda","slug":"if-the-construction-is-not-stopped-there-will-be-a-big-movement-against-the-municipality-dhampur-news-mrt5207111200","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण नहीं रुका तो पालिका के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण नहीं रुका तो पालिका के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

शेरकोट। कब्रिस्तान जमीन पर निर्माणाधीन कचरा प्लांट पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कदीमी कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों ने पालिका की मनमानी पर असंतोष जताया। इस मामले को लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। चेताया कि या तो पालिका निर्माण को तत्काल बंद कर दें। नहीं तो कमेटी के सदस्य बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। यह भी निर्णय लिया कि अब नगर की हर मसजिद के पांच- पांच लोग इस मामले को प्रतिदिन धरने पर बैठेंगे।
मोहल्ला नोधना स्थित कब्रिस्तान में मुस्लिम समाज के लोगों की आयोजित बैठक में जमीयत उलेमा हिंद के जिला सदर एवं कदीमी कब्रिस्तान कमेटी के सदर मौलाना उबैदुर रहमान ने कहा नगर के मोहल्ला नोधना स्थित कब्रिस्तान की वक्फ संपत्ति है। लेकिन नगर पालिका द्वारा कब्रिस्तान की संपत्ति पर कचरा प्लांट बनाने के उद्देश्य से जेसीबी मशीन चलाकर कब्रों को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। जिसको लेकर मोहल्ले एवं नगर के लोगों द्वारा 20 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना देकर निर्माण रुकवाने की मांग की जा रही है। उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत करने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर भी मौके का मुआयना कर चुके है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी पालिका को तत्काल निर्माण कार्य रोकने के आदेश दे रखे है। लेकिन नगर पालिका परिषद मनमानी कर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पूर्व चेयरमैन एवं कब्रिस्तान कमेटी के महासचिव शेख कमरुल इस्लाम ने कहा पालिका अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमेटी ने निर्णय लिया कि शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी बिजनौर से मिलकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग करेगा। यदि फिर भी निर्माण कार्य नहीं रुका तो सभी लोग बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस दौरान हाफिज अफजाल, मौलाना खुर्शीद अनवर, डाक्टर सोहराब, अफजाल अहमद, जावेद अहमद, भोले कुरैशी, हाफिज अख्लाक, शकील अहमद, शमीम कुरैशी, शराफत अल्वी आदि मौजूद रहे। उधर सदर मौलाना उबैदुर रहमान के नेतृत्व में नागरिक का प्रतिनिधिमंडल पालिका परिषद में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम से मिला। इस मौके पर पालिका में प्रदर्शन भी किया।