फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ideal match won by Vidya Niketan

आदर्श विद्या निकेतन ने जीता मैच

Thu, 17 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 बिजनौर में  वीरा चैरिटेबल सोसायटी धर्मनगरी की ओर से आरबीडी महिला विश्वविद्यालय में बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग का फाइनल मैच आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर ने जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रुचि वीरा और जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा ने किया। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच प्रेमा सत्यवीरा मंडावर और केपीएस बिजनौर के मध्य खेला गया। मैच में केपीएस ने 18 अंक, प्रेमा सत्यवीरा ने 40 अंक पाकर विजयी रही। दूसरा मैच गोमती इंटर कॉलेज जानसठ और डीडीपीएस के मध्य खेला गया। जिसमें जानसठ ने 31 अंक पाकर डीडीपीएस को चार अंक से हरा दिया। तीसरा मैच आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर और प्रेमा सत्यवीरा के मध्य हुआ। 
विज्ञापन

मैच में शहबाजपुर ने 31 अंक प्राप्त कर 11 अंक से प्रेमा सत्यवीरा को हरा दिया। प्रतियोगिता का चौथा मैच आरबीडी कॉलेज और वर्धमान कॉलेज के मध्य हुआ। आरबीडी कॉलेज ने 34 अंक पाकर जीत हासिल की। फाइनल मैच गोमती इंटर कॉलेज जानसठ और आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर की बीच खेला गया। मैच में आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर ने 33 अंक बनाकर दस अंक से जानसठ को हराया। प्रवीण गुप्ता, प्राचार्य डॉ. रश्मि, डॉ. मंजुला, डॉ. राजकुमार मंजू अरोरा, आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed