फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ICRP will be deployed in Rural Livelihood Mission

ग्रामीण आजीविका मिशन में होगी आईसीआरपी की तैनाती

Mon, 07 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
ICRP will be deployed in Rural Livelihood Mission
ग्रामीण आजीविका मिशन में होगी आईसीआरपी की तैनाती
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कम पढ़ी लिखी, साक्षर महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए मिशन में व्यक्तिगत रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। नहटौर ब्लॉक में सौ पदों पर तैनाती होगी। चयन के बाद इन महिलाओं का काम गांवों में जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन करना होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिशन से जुड़ी साक्षर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आईसीआरपी के पदों पर चयनित किया जाएगा। नहटौर में आईसीआरपी के सौ पदों पर महिलाओं का चयन होना है। तहसील क्षेत्र के धामपुर और स्योहारा में पूर्व में इन पदों पर महिलाओं की तैनाती हो चुकी है। अफजलगढ़ ब्लॉक में आईसीआरपी की महिलाएं मिशन के दायित्व को निभा रही हैं।
विज्ञापन

धामपुर ब्लॉक के पूर्व एडीओ (आईएसबी) दीनदयाल सिंह का कहना है कि सरकार की मंशा है कि महिलाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाया जाए। नवंबर माह के अंत तक उन महिलाओं की संबंधित पदों पर तैनाती होगी। जो महिलाएं पहले से समूहों में काम करती आ रही है। चयन के बाद महिलाओं को 45 दिन के टूर पर गैर ब्लॉकों या फिर गैर जिलों के गांवों में जाकर महिलाओं के समूहों को गठन करना होगा। एक गांव में कम से कम 15 दिन तक प्रवास करना होगा। प्रत्येक टीम में कम से कम पांच महिलाएं शामिल रहेंगी। दिसंबर माह में चयनित महिलाओं का प्रशिक्षण होगा और बाद में उन्हें उनका दायित्व सौप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed