{"_id":"6ad120261f9cf0a5bd073c84","slug":"ibrahimpur-bawan-students-topped-the-sports-competition-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-193014-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में इब्राहीमपुर बावन के विद्यार्थी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में इब्राहीमपुर बावन के विद्यार्थी रहे अव्वल
विज्ञापन
नजीबाबाद में परिषदीय क्रीड़ा के विजेताओं को सम्मानित करते बीईओ राजमोहन गुप्ता। स्रोत स्कूल
नजीबाबाद/जलालाबाद। न्याय पंचायत ताहरपुर इश्हाक में बेसिक स्कूलों में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्षेत्रीय स्कूलों की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय इब्राहीमपुर बावन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
लंबी कूद में प्राइमरी वर्ग और जूनियर वर्ग में कंपोजिट स्कूल इब्राहीमपुर बावन के विक्रांत और पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्राइमरी वर्ग में कंपोजिट स्कूल इब्राहीमपुर बावन के ही जिकरान ने प्रथम और बालिका वर्ग में प्रतापपुर की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्कूल के बालक वर्ग दौड़ में कल्हेड़ी के भव्य और जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय फजलपुर हबीब के हर्ष मालिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय फजलपुर खास प्रथम रहा।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की दौड़ में प्राइमरी वर्ग में रानीपुर नंगला की सोनी और जूनियर वर्ग में बौरेकी के साईन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग खो-खो में धनसीनी और पीटी में कंपोजिट स्कूल बौरेकी ने बाजी जीती। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बीईओ राजमोहन गुप्ता, एनपीआरसी पीतांबर सिंह, अनीता अग्रवाल की उपस्थिति में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।