फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   I forgive the debt of farmers in the state Congress

प्रदेश में कांग्रेस आई तो किसानों का कर्जा माफ

Sat, 24 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
I forgive the debt of farmers in the state Congress
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके किसानों, मजदूरों और गरीबों के गले में फंदा डाल दिया है। विकास की बात करके सत्ता में आए नरेंद्र मोदी ने किसानों और मजदूरों का पेट काटकर पैसा निकालने की बात नहीं कही थी। मोदी ने नोटबंदी करके हिंदुस्तान को बेकार और बेरोजगार कर दिया है। भाजपा ने बैंकों की लाइन में आरएसएस के लोग लगा रखे हैं। प्रदेश में कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और बिजली का बिल आधा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को इंदिरा बाल भवन में आयोजित जन आक्रोश रैली में  गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को झूठा नहीं कहना चाहते, लेकिन प्रधानमंत्री सच्चे इंसान नहीं हैं। मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले 12 लाख करोड़ का काला धन होने का दावा किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट को लिखकर दिया कि उनको नहीं पता कितना काला धन है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद तुगलक ने बिना सोचे समझे फैसले किए थे, जो बाद में पलटने पड़े थे। नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। गरीबों को लाइन में मारने वाले को हुकूमत नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब मांगने वाले नरेंद्र मोदी यह बताएं कि आजादी के समय दो करोड़ हेक्टेयर का सिंचित क्षेत्र 2014 तक 100 करोड़ का व बिजली का 200 गुणा से ज्यादा उत्पादन किसने बढ़ाया। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लोगों से शांति कायम करने का वादा किया था। हालांकि बुरहान के मरने के बाद कश्मीर में तीन चार महीने में ही 100 लोग मारे गए, 12 हजार लोग घायल हुए और 1500 बच्चे अंधे हो गए। दस करोड़ को रोजगार देने, खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने के वादे हवाई निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और बिजली का बिल आधा किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा नहीं, बल्कि कांग्रेस ही भाजपा को टक्कर देगी। 
कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर कांग्रेस नोटबंदी करती, तो भाजपा वाले बैंकों में आग लगा देते। 
उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि अब दंगे क्यों नहीं होते, तो वे कहते हैं  कि जब दंगा कराने वाले सरकार चला रहे हैं, तो दंगे कैसे होंगे। उनको अपना रिपोर्ट कार्ड खराब नहीं करना है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर जीताने व युवा पीढ़ी को देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान के बारे में बताने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि मोदी की नोटबंदी से देश को सवा लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मोदी ने दावा किया था कि इससे देश में छिपे तीन से चार लाख करोड़ रुपये बाहर आ जाएंगे, लेकिन अब तक केवल तीन हजार करोड़ रुपये ही मिले हैं। 
केेंद्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के चेयरमैन पीएल पूनिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से देश में बवंडर खड़ा कर दिया है। बैंकों में दिनभर लाइन में लगने के बाद भी जनता को केवल दो हजार रुपये मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू आ गए, जब नरेंद्र मोदी ने दिखावे के लिए अपनी मां को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया। 

क्या मोदी के पास अपनी मां को देने के लिए चार हजार रुपये भी नहीं थे। अगर कांग्रेसियों के पास काला धन है तो मोदी के पास इंटेलीजेंस और आर्मी है। वे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कराकर काला धन निकलवा लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में 50 दिन में हालत में सुधार नहीं होने पर चौराहे पर उनको जूते मारने की बात कही थी। अब देखना है कि जनता मोदी का कितना कहना मानती है। राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने कहा कि मोदी किसानों का कर्जा माफ करें या इस्तीफा दें।  पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि प्रधानमंत्री चूरन बेचने वाले की तरह भाषण देते हैं। वे गरीबों के नहीं बल्कि अरबपतियों के साथ सेल्फी लेते हैं।15 लाख का सूट पहनकर फकीरी की बातें करते हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह व संचालन  जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने किया। वहीं, जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राज बब्बर को भी आना था।  हालांकि राज बब्बर किन्हीं कारणों से नहीं आ सके।  इसके बारे में सुबह ही पार्टी के पदाधिकारियों को बता दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed