{"_id":"5dc85a158ebc3e5b40491057","slug":"huzoor-s-influence-in-the-procession-e-mohammadi-nazibabad-news-mrt4529520186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में ईंद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में ईंद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
विज्ञापन
धामपुर में निकले जुलूसे मुहम्मदी में शामिल लोग।
- फोटो : DHAMPUR
जुलूस ए मोहम्मदी में गूंजा ‘हुजूर की आमद मरहबा’
नजीबाबाद/जलालाबाद। जश्न-ए-आमदे रसूल अल्लाह, दुआ हो गई कुबूल अल्लाह ही अल्लाह.. सरीखी नात और हम्द के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी जोशो खरोश से निकाला गया। अंजुमन शाने मिल्लत की ओर से मुनक्किद जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज रेलवे स्टेशन रोड स्थित नजीबुद्दौला के आस्ताने से विधायक हाजी तसलीम अहमद, मुफ्ती महफूज रजा नईमी, पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां, कारी वाजिद ने तिलावते कुरान के बाद संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया।
अंजुमन शाने मिल्लत के सदर हाजी जाहिद हसन, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद आरिफ, मुंशी अमीर, नवाब वारसी, अल्ताफ अहमद, मोहम्मद यूनुस, शमशाद मुल्तानी, इकबाल अख्तर, मोहम्मद तालिब, डॉ. इस्हाक, डॉ. मुजीब, नईम खां, जमीलुर्रहमान, शालू शाकिर, अल्ताफ अहमद, मोहम्मद खालिद की सरपरस्ती में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के आगाज पर कारी वाजिद ने कुरान की तिलावत पेश की। हुजूर की आमद मरहबा मरहबा, आमदे रसूल मरहबा... नातिया कलाम के साथ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा, ख्वाजा गरीब नवाज, गुलामा ने रसूल, अंजुमन वसीएरजा सहित कई अंजुमनों ने शिरकत कर हुजूर की शान में नातिया कलाम और हम्द पढ़े। अंजुमनों की और से अब्दुल वासित, तौसीफ अहमद, इरशाद अहमद, नईम अहमद सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। जुलूस-ए- मोहम्मदी के दौरान उलेमा ने अपनी तकरीर में हजरत मोहम्मद साहब के किरदार पर रोशनी डाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस मछली बाजार आकर संपन्न हुआ।
अंजुमनों ने प्रदर्शित किए मंजर
नजीबाबाद। जुलूस-ए-मोहम्मदी में करबला, बैतुल मुकद्दस, खाना-ए-काबा सहित अनेक मंजर अंजुमनों ने प्रदर्शित किए। भारत के नक्शे के साथ प्रदर्शित मंजर हिंद का राजा मेरा ख्वाजा.. आकर्षण का केंद्र रहा।