फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband, brother-in-law and Maulana fined for threatening a woman

Bijnor News: महिला को धमकाने पर पति, जेठ और मौलाना का हुआ चालान

Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Husband, brother-in-law and Maulana fined for threatening a woman
- मौलाना का भागूवाला की महिला को धमकाने का वायरल हुआ था ऑडियो
विज्ञापन

फोटो-23एनजेडबी03आर
मंडावली। सोशल मीडिया पर रविवार को भागूवाला निवासी मौलाना उस्मान का महिला को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने हरकत में आई और मौलाना का हिरासत में ले लिया।
मामला गांव भागूवाला निवासी शहरीन का है। शहरीन का आरोप है कि उसके पति अमीर, जेठ इरशाद और सास अकबरी ने दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट की। महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर भी दी। शिकायत के बाद आरोपियों के पक्ष में भागूवाला निवासी मौलाना उस्मान ने महिला को धमकाया। मौलाना का महिला को धमकाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में मौलाना कह रहा था कि एसपी और एसओ भी हमारे ऊपर हाथ नहीं डाल सकते हैं। दो-चार लाख रुपये जेब में डालकर चलते हैं।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मौलाना उस्मान, पति आमिर और जेठ इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को तीनों को उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed