फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Criminals looted 32 thousand by throwing chilli in the eyes of a gas agency employee In Baghpat

अपराधी बेखौफ: बागपत में गैस एजेंसी कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंककर 32 हजार लूटे, थाने की पीछे हुई वारदात

Tue, 02 Aug 2022 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

बागपत में मंगलवार सुबह सिंघावली अहीर थाने के पीछे सराय दत्तनगर मार्ग पर बड़ी वारदात हुई। यहां एक गैस एजेंसी कर्मचारी से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 32 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Criminals looted 32 thousand by throwing chilli in the eyes of a gas agency employee  In Baghpat
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज सुबह बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां सिंघवली अहीर थानाक्षेत्र में सराय मोड़ से दत्तनगर मार्ग पर एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से हथियारबंद बदमाश 32 हजार की नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सराय मोड़ से दत्तनगर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह अमर इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी दत्तनगर सिलेंडर की सप्लाई देकर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस चौकी में चाकूबाजी की जांच शुरू, सेना का जवान बोला- आरोपी सिपाही ने आर्मी के लिए कही थी ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंक कर उससे मारपीट की और 32 हजार रुपये व उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वही घटना सिंघावली अहिर थाने के पीछे के मार्ग पर होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही सीओ बागपत और एएसपी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी से पूरी वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed