{"_id":"6260542cf23a3b76c45677ba","slug":"hundred-bed-hospital-will-be-operational-soon-ashok-rana-dhampur-news-mrt5853529154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू होगा : अशोक राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू होगा : अशोक राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमृत महोत्सव आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे विधायक अशोक राणा ने धामपुर में कई साल से तैयार 100 बेड का अस्पताल शीघ्र चालू कराने की बात कही। मेले में 300 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई।
बुधवार 11 बजे विधायक अशोक राणा ने मेले का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि धामपुर में कई साल से तैयार 100 बेड का अस्पताल अब जल्द चालू होगा। वह इसे चालू कराने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जल्द मुलाकात करने वाले हैं। मेले में शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, गन्ना विभाग की ओर से कई स्टाल लगी थी। विधायक ने मेले का उद्घाटन करने के बाद वहां पर लगी दुकानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉक्टर एनपी सिंह, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, डॉ. प्रीति विश्नोई, पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीषराज शर्मा, ब्लॉक प्रमुुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, जसप्रीत रॉकी, राघव शरण गोयल, संजय भटनागर, लवी शर्मा, नागेश्वर दयाल गहलोत, अनिल कुमार, मनोज चौहान आदि रहे।