फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How to become Eklavya without Drona

बिना द्रोण कैसे बनेंगे एकलव्य

Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
How to become Eklavya without Drona
बिना द्रोण कैसे बनेंगे एकलव्य
विज्ञापन

बिजनौर। मैदान हैं, खिलाड़ी हैं, संसाधनों की भी कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की प्रतिभाआें को निखारने के लिए कोच ही नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्रोणाचार्यों की कमी के चलते खिलाड़ी एकलव्य की तरह स्वयं ही अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए दन रात पसीना बहा रहे हैं।
नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबॉल, कबड्डी, फुटबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, तैराकी, बास्केट बाल सहित कुल दस खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इनमें लगभग 495 खिलाड़ी प्रतिदिन स्टेडियम में सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। इनमें जूनियर वर्ग के 159 और सीनियर वर्ग में 336 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने के लिए हर साल खेल विभाग की ओर से अनुबंध के आधार पर अनुभवी कोच की नियुक्ति होती रही है, लेकिन मार्च 2020 में सभी कोच का अनुबंध समाप्त हो गया था। हैरत की बात है कि डेढ़ साल बीतने के बाद भी खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखाने के लिए कोच की नियुक्ति की ओर से किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

स्टेडियत में सिर्फ एथलेटिक्स के जयवीर सिंह ही एकमात्र प्रशिक्षक हैं। शासन से उनकी नियुक्ति उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पद पर है, उन्हीं के पास प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी का भी चार्ज है। नियमानुसार हर खेल का प्रशिक्षण देने के लिए कोच नियुक्त होना जरूरी है। यहां पर कुश्ती में धर्मदेव सिंह भाटी, हॉकी में चित्रा चौहान, शूटिंग में सैयद सादिक अनीस, कबड्डी में अंशु चौधरी आदि अंशकालिक प्रशिक्षक खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के गुर सिखाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि वह नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोचों की नियुक्ति कराने के लिए कई बार खेल निदेशालय से पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन डेढ़ साल बाद भी यहां के लिए कोच नसीब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed