फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How many patients were treated, the government will report daily

कितने मरीज का हुआ इलाज, अस्पताल शासन को भेजेंगे रिपोर्ट

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
How many patients were treated, the government will report daily
कितने मरीजों का हुआ इलाज, शासन को रोज जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में भर्ती मरीजों की रोजाना जानकारी मांगी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सकों को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते अब अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की सूचना शासन को भेजी जाएगी।
जिला अस्पताल में अभी ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से शासन को जिला अस्पताल में दवाई लेने वाले मरीजों के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। अब शासन की ओर से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी से ओपीडी में कुल उपचारित मरीजों की संख्या की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी जिला अस्पताल को ई-मेल पर देनी होगी। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या, गंभीर भर्ती मरीजों की संख्या, हादसों में घायल या मृतक मरीजों की संख्या की जानकारी भी शासन को रोजाना भेजनी होगी। समस्त भर्ती मरीजों के संबंध में भर्ती पंजिका में अंकित नाम व मोबाइल नंबर भी भेजा जाएगा। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार के आसपास ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर मरीजों की जानकारी दे रहे चिकित्सक
जिला अस्पताल में अब रोजाना चिकित्सक मरीजों की जानकारी सीएमएस को दे रहे हैं। चिकित्सक व्हाट्सएप ग्रुप पर ओपीडी में मरीजों की संख्या, गंभीर मरीजों की संख्या, रेफर मरीजों की संख्या, रेबीज के इंजेक्शन कितने लगाए गए आदि की जानकारी दे रहे हैं। इस ग्रुप के माध्यम से जिला अस्पताल में मरीजों की जानकारी चिकित्सकों द्वारा सीएमएस को दी जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों की सूचना अगले दिन 11 बजे तक उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में भेजने के निर्देश आए हैं। इसको लेकर जिला अस्पताल में काम शुरू कर दिया गया है। सभी चिकित्सक रोजाना ग्रुप में मरीजों की सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी से भी मांगी जा रही सूचना : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी को मरीजों की जानकारी भेजने का निर्देश दिया गया है। शासन की ओर से मरीजों की जो जानकारी मांगी जा रही है, वह ई-मेल आईडी से भेजी जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed