{"_id":"58fe51fc4f1c1b4766c0cb04","slug":"house-looted-of-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कारोबारी के घर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े कारोबारी के घर लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना की जानकारी देते कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान से लाखों की लूट की। घनी आबादी और मुख्य बाजार में स्थित मकान में घुसे बदमाशों ने महिला को तमंचे की नोंक पर रखकर करीब पौन घंटे तक लूटपाट की।
मछली बाजार स्थित रस्सी कारोबारी मो. जावेद का मकान मछली बाजार के निकट संतोमालन के मुख्य बाजार में स्थित है। सोमवार दोपहर 12:30 बजे मो. जावेद अपने मकान से रस्सी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुए थे। उनकी पत्नी राशिदा खातून घर पर अकेली थी। पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने जावेद के घर से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद मकान में प्रवेश किया।
राशिदा खातून ने बताया कि बदमाशों ने स्वयं को रामपुर से किसी संबंधी की ओर से भेजने की बात कही। बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, बदमाशों ने तमंचा निकालकर शोर न मचाने की धमकी देते हुए उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने सेफ आदि की चाबियां मांगते हुए पूरा घर खंगाल डाला। राशिदा और उनके पति मो. जावेद ने बताया कि बदमाशों ने सेफ का लॉकर तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये की नकदी, लगभग एक लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने महिला के हाथ-पांव बांध दिए और मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया।
विज्ञापन
करीब पौन घंटा घर में रहे बदमाश महिला को रसोई में बंद कर फरार हो गए। राशिदा ने किसी तरह अपने आप को खोलकर रसोई की खिड़की से दरवाजा खोलकर शोर मचाया।
दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई नीरज मलिक, एसआई मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से घटना की जानकारी की।