फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House collapses due to rain water

बारिश का पानी भरने से गिरा मकान

Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
House collapses due to rain water
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव दल्लीवाला मे गली में पानी एकत्र होने से मकान की गिरी दीवार। - फोटो : BIJNOR
बारिश का पानी भरने से गिरा मकान
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव दल्लीवाला में बृहस्पतिवार रात्रि हुई तेज बारिश से दल्लीवाला की गली में पानी एकत्र होने से एक मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि परिवार दूसरे कमरे में सोया था। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है।

कौशल कुमार ने बताया कि देर रात्रि वह अपने घर में परिवार सहित सो रहा था। रात्रि में हुई तेज बारिश से उसकी गली में पानी की निकासी न होने के कारण एक से दो फिट पानी एकत्र हो गया। इससे घर की बैठक की दीवार भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों की मदद से लिंटर रोकने के लिए बल्लियां लगाई गई है। पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआयना कर उचित मुआवजे की मांग की है। उधर राजस्व विभाग के लेखपाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया जाएगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उधर गांव के ग्रामीणों धर्मेंद्र कुमार, सीताराम सिंह, मोनू कुमार, हरिओम सिंह, नरेश कुमार, गिरधारी सिंह, कौशल कुमार आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे के निकट पीएनसी सड़क निर्माण कंपनी द्वारा नाला खुदाई कार्य हो रहा है। जेसीबी द्वारा मोहल्ले के पानी की निकासी मिट्टी डालने से बंद हो गई है। इससे मेन हाईवे से गिरधारी सिंह के घर तक रास्ते में करीब एक से दो फिट पानी जमा हो गया है। इससे परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान को सूचना दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उधर ग्राम प्रधानपति अनिल कुमार ने कहा कि गली में एकत्र हुए पानी की निकासी करा दी जाएगी। उन्होंने जल्द मार्ग निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed