{"_id":"63e14438655ce75eda4ab9b2","slug":"hotel-scandal-could-not-recover-the-car-bijnor-news-c-14-1-107876-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कांड: नहीं हो सकी कार की बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कांड: नहीं हो सकी कार की बरामदगी
Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
- तीन आरोपियों को भी तलाश रही पुलिस
- कमरा नहीं देने पर की गई थी होटल मैनेजर से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कमरा नहीं देने पर होटल प्रबंधक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगी है और गाड़ी को भी ढूंढा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया था।
शुक्रवार की देर शाम करीब 11 बजे बिजनौर में बैराज रोड स्थित चेताली होटल में शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की थी। मैनेजर को जमीन पर गिराकर लात घूसों से जमकर पीटा गया था। बीच बचाव करने आए होटल के कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। होटल में उत्पात मचाने के बाद ये आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
शहर कोतवाली पुलिस ने होटल मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सुधांशु पुत्र ओमवीर को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान किया गया। वहीं इसके तीन और साथियों की पहचान की गई है, जिनकी गिरफ्तारी होना बाकी है। होटल मैनेजर से मारपीट करने वाले सभी आरोपी रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि मामले में एक जनप्रतिनिधि समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। उधर पुलिस बाकी तीन आरोपियों और कार की तलाश में लगी है। बता दें कि इस होटल के बाहर पिछले साल भी मारपीट की घटना हो चुकी है। कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।