{"_id":"66197744c296c213200707e3","slug":"hot-seat-became-a-gem-all-parties-put-in-their-strength-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-122111-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हॉट सीट बनी नगीना, सभी दलों ने झोंक दी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हॉट सीट बनी नगीना, सभी दलों ने झोंक दी ताकत
Fri, 12 Apr 2024 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगीना/बिजनौर। प्रदेश की चुनिंदा हॉट सीट में नगीना सीट भी शामिल है। सभी दलों ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि प्रचार के मामले में अन्य दलों के मुकाबले भाजपा रेस में आगे चल रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी इस सीट पर चुनावी दंगल में उतरे हैं। चर्चा है कि इस सीट का परिणाम कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य व पार्टी के वजूद को जरूर तय करेगा।
नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा ने नहटौर के अपने तीन बार के विधायक ओम कुमार, सपा ने पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार, बसपा ने सुरेंद्र पाल सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है। आजाद समाज पार्टी से खुद पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद प्रत्याशी हैं। नगीना सीट पर भाजपा, सपा, बसपा का जीत का रिकॉर्ड अतीत में एक-एक से बराबरी पर चल रहा है। भाजपा ने इस सीट पर चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी थी। प्रत्याशी के नामांकन के दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिजनौर भेजा था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नजीबाबाद में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरकर जा चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगीना व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धामपुर में चुनावी जनसभा हो चुकी है। पार्टी ने 16 अप्रैल को इसी लोकसभा क्षेत्र के नहटौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक और सभा कराने का निर्णय लिया है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि पार्टी ने इसी लोकसभा क्षेत्र के नूरपुर कस्बे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य या हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा कराने की भी तैयारी कर ली है।
उधर बसपा की तरफ से बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद छह अप्रैल को नगीना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा कर चुके हैं, हालांकि उसके बाद अभी तक पार्टी की तरफ से पूरे लोकसभा क्षेत्र में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। समाजवादी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की तरफ से पहली चुनावी जनसभा का कार्यक्रम 13 अप्रैल को नहटौर में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रस्तावित है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा क्षेत्र में धामपुर या नगीना में अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी की जनसभा या रोड शो का कार्यक्रम भी आ सकता है। आजाद समाज पार्टी की तरफ से पार्टी के अध्यक्ष व प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने खुद ही प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है। वह लगातार पूरे लोकसभा क्षेत्र में छोटी व बड़ी सभाएं प्रतिदिन कर लोगों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं।
विज्ञापन
चंपत राय और धर्मपाल सिंह इसी क्षेत्र के
भाजपा के लिए नगीना सीट की अहमियत इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का मूल निवास स्थान हुरनगला गांव नगीना विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल भी नगीना के ही मूल निवासी हैं।
- आसपा और बसपा के लिए भी अहम यह सीटपार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद का खुद इस सीट से लड़ना पार्टी के भविष्य को तय करेगा। बहुजन समाज पार्टी के लिए भी नगीना सीट नाक का सवाल बनी हुई है। वजह साफ है कि पार्टी 2019 के चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी। जीती हुई सीट पर पार्टी ने मौजूदा सांसद की जनता में नाराजगी को पार्टी से दूर रखने के लिए प्रत्याशी बदलने का दाव खेला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी बदलने का दाव चुनाव परिणाम पर कहां तक फिट बैठता है।
- नगीना लोकसभा के जातिगत आंकड़े
मुस्लिम- करीब साढ़े छह से सात लाख।
दलित करीब 3.20 लाख।
चौहान/राजपूत-करीब सवा से डेढ़ लाख।
जाट- करीब एक लाख
सैनी-एक से सवा लाख।
ब्राह्मण व अन्य स्वर्ण जाति- करीब ढाई लाख