फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल गई हत्यारोपी मां: आंगन में बैठकर बेटे को जला रही थी पत्नी... मंजर देख सहम गया पिता, सिहर उठा पूरा गांव

Fri, 14 Jun 2024 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

जिगर के टुकड़े की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या करने वाली महिला का पुलिस ने गुरुवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Horrific death to son: Mother was burning her son while sitting in the courtyard, father was terrified seeing
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

जिगर के टुकड़े की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या करने वाली महिला का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। उधर इस वारदात की खबर से ही लोग सिहर उठे हैं।



मृतक बालक के पोस्टमार्टम में भी निर्दयता की हदों को पार करने की झलक साफ नजर आई। बालक की गर्दन और सिर में दस सेंटीमीटर लंबा और छह सेंटीमीटर चौड़ा घाव था। अत्यधिक खून बहने और सदमा लगने से बालक के प्राण चले गए।

Horrific death to son: Mother was burning her son while sitting in the courtyard, father was terrified seeing
आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बुधवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में कपिल कुमार की पत्नी ने अपने चार वर्ष के बेटे हर्ष की फावड़े से वार करते हुए उस वक्त हत्या कर दी थी, जब घर में कोई नहीं था। खेत से घर लौटे कपिल कुमार को मासूम बेटा लकड़ियों के ढेर में जलता मिला था।

Horrific death to son: Mother was burning her son while sitting in the courtyard, father was terrified seeing
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि आरोपी आदेश देवी ने मासूम बेटे की पहले गर्दन काटी, इसके बाद गैस के चूल्हे पर रखकर उसे जलाने का प्रयास किया। गैस चूल्हे पर नहीं जला तो लकड़ियों के ढेर में रखकर आग लगा दी थी। हालांकि बालक उस वक्त तक जिंदा था, बाद में उसका पिता उसे लकड़ियों से निकालकर झुलसी हुई हालत में डाक्टर के यहां ले गया। लेकिन बालक की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrific death to son: Mother was burning her son while sitting in the courtyard, father was terrified seeing
बिजनाैर में मां ने की बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को हीमपुर दीपा पुलिस ने आरोपी मां आदेश का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को जब कोर्ट से जेल में ले जाया गया तो वह गेट के अंदर जाने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
Horrific death to son: Mother was burning her son while sitting in the courtyard, father was terrified seeing
मृतक हर्ष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि बामुकिश्ल उसे महिला बैरक तक ले जाया गया। जेल सूत्रों का दावा है कि वह जेल के अंदर भी बहकी-बहकी बात कर रही है, कभी कहती है कि मुझे नहीं पता क्या कर दिया, कभी कहती है कि मैं भी मर जाऊं..।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed