फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Homepage quarantine done to 103 migrant workers

103 प्रवासी श्रमिकों को किया गया होम क्वारंटीन

Thu, 18 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Homepage quarantine done to 103 migrant workers
103 प्रवासी श्रमिकों को किया गया होम क्वारंटीन
विज्ञापन

कोतवाली देहात। क्षेत्र कई गांवों में देश के विभिन्न राज्यों से अपने घरों को लौटै लगभग 103 प्रवासी कामगारों को प्राथमिक जांच के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। यदि इस दौरान इन मरीजों को कोई दिक्कत होती है, तो सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीबान, शेरनगर नरैनी, अकबराबाद, हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, श्यालूनंगला, करौंदा पच्दू, पित्तनहेड़ी जिया, करौंदा चौधर, मिलक कद्दूस, कस्बा कोतवाली देहात, मानपुर, शेखुपुरा तुर्क आदि गांव में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड व देश के कई अन्य राज्यों से लौटकर अपने घरों को आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को लगभग 103 प्रवासी कामगार जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार देशवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सभी प्रवासी कामगारों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इस दौरान यदि इन सभी को कोई परेशानी होती है तो इनके नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed