फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Home isolation facilities still fear people

होम आइसोलेशन की सुविधा फिर भी डर रहे लोग

Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Home isolation facilities still fear people
होम आइसोलेशन की सुविधा फिर भी डर रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना का संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। चिकित्सक बीमारी के लक्षण उभरने पर जांच की सलाह दे रहे हैं, लेकिन लोग जांच कराने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में मरीज की स्थिति बिगड़ने पर संभालना मुश्किल हो रहा है। बुखार, खांसी और सर्दी होने पर भी लोग भयभीत हो रहे हैं। कुछ लोग कोरोना का लक्षण मान कर इलाज भी करने लग रहे हैं, लेकिन तमाम लोग जांच से कतरा रहे हैं। जांच के बाद ज्यादातर मामलों में होम आइसोलेशन ही करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोग जांच कराने में डर रहे हैं।
जिले में रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं। इसके अलावा घर-घर खांसी, नजला और बुखार से पीड़ित मरीज पड़े हैं। इनमें से ज्यादातर लोग चिकित्सकों की सलाह के बाद भी अपनी कोरोना जांच कराने से बच रहे हैं। इससे फेफड़ों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की मौतें हो रही हैं। पंचायत चुनाव के बाद से गांवों में कोरोना ने विकराल रूप लिया है। बुखार और कोरोना से मौतें होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर कैंप किया और लोगों को जांच कराने के लिए कहा। जांच के लिए गांवों में पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही दफा हो रहे हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने में देरी को बता रहे कारण
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने बताया कि जांच के बाद ज्यादातर मरीजों को उनकी इच्छा के आधार पर होम आइसोलेशन में ही भेजा जा रहा है और वे ठीक भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच नहीं कराने वाले मरीज की जान तो जोखिम में रहती ही है और वह बीमारी भी फैलाता रहता है। हालांकि मरीजों का कहना है कि जांच कराना भी आसान नहीं है। रिपोर्ट कई दिनों बाद मिल रही है। इस वजह से भी लोग जांच के बजाय लक्षण के आधार पर इलाज कराने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed