{"_id":"640a28490a5dfe0ee10c6fc4","slug":"home-guard-found-hanging-on-a-tree-bijnor-news-c-14-1-147294-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला होमगार्ड
Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती - गांव शहजादपुर में होमगार्ड के शव को कब्जे में लेती पुलिस।
नांगलसोती। नांगल-सराय नहर मार्ग के समीप एक पेड़ से क्षेत्र के एक होमगार्ड का शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव शहजादपुर निवासी होमगार्ड टीकम सिंह (55 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार को खुद की लुंगी से नांगल-सराय नहर मार्ग के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। होमगार्ड के पुत्र मिथुन ने नांगलसोती थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। मिथुन ने बताया कि होमगार्ड टीकम बृहस्पतिवार को सुबह बिना कुछ बताए कहीं गए थे। जिसके उपरांत उनका शव नांगल-सराय नहर मार्ग के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। सुबह करीब सात बजे शव पेड़ से लटके होने की सूचना पर परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके टीकम को उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को घर ले गए। होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
शव को घर लाए जाने के बाद ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने टीकम के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजकर मामले की जांच शुरू की है।