फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Home fever patients, 20 killed

घर-घर में बुखार के मरीज, 20 की जान गई

Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Home fever patients, 20 killed
घर-घर बुखार के मरीज, 20 की जान गई
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत राजा का ताजपुर में पिछले एक माह में विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर 20 से अधिक व्यक्ति अपनी जान गवां चुके हैं। अभी भी यहां बुखार से काफी लोग पीड़ित हैं और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
राजा का ताजपुर में एक माह में राजू सिंह 56 वर्ष, रहीस अहमद 54 वर्ष, परमानन्द शर्मा 70 वर्ष, महेन्द्र सिंह 72 वर्ष, सरदार सतपाल सिंह 72 वर्ष, मंजीत कौर 50 वर्ष, रानो परवीन 40 वर्ष, दिलकश 35 वर्ष, होरी सिंह 68 वर्ष, चप्पा सिंह 60 वर्ष, नसीम अहमद 60 वर्ष, शवाना 22 वर्ष, हेतराम सैनी 55 वर्ष, रफीक अहमद 60 वर्ष, अशोक कुमार 48 वर्ष की मौत हो चुकी है। इसके अलावा काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम पंचायत राजा का ताजपुर की आबादी 25 हजार से भी अधिक है। गांव में उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तो है, लेकिन कई वर्षों से यहां चिकित्सक तैनात नहीं है। अस्पताल मात्र एक फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी मौत होने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप नहीं लगाया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्राम प्रधान फरहाना परवीन का कहना है कि ग्राम में बुखार व कोरोना महामारी को देखते हुए उनके द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा सभी गली मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश सैनी का कहना है जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से चिकित्सक तैनात नही है। प्रशासन को शीघ्र चिकित्सक की तैनाती कर इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रदीप त्यागी का कहना है कि हमारी इस ग्राम पंचायत में एक माह में ही बड़ी तादात में मौतें हुई हैं। कुछ गरीब लोगों की मौत सही व अच्छा उपचार न मिलने के कारण भी हुई है सरकार व समाजसेवी आगे आकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करें। ग्राम पंचायत में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------कोट
जांच कराई जाएगी: डॉ. अजय गंधर्व
पीएचसी प्रभारी डॉ. अजय गंधर्व ने बताया कि गांव में शीघ्र ही कैंप लगाकर लोगों की जान की जाएगी। आशाओं को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग बीमार मिल रहे हैं, उन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed