फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holly sent off playing Gnapti

होली खेलकर विदा किए गण्ापति

Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Holly sent off playing Gnapti
नगीना में गणेश जी विसर्जन यात्रा पर नाचते गाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अनंत चतुर्दशी पर जिले भर में भगवान गणेश जी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणेश की मूर्ति को गंगा बैराज से आगे नहर में विसर्जित किया गया और अगले साल भी गणेश महोत्सव इसी धूमधाम से मनाने की भगवान से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद, नई बस्ती सहित अनेक मंदिरों में स्थापित भगवान गणपति की विसर्जन यात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। अपने घरों में गणपति की स्थापना करने वालों ने भी विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिगीतों व देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। अनेक देवी देवताओं की झांकियां भी शोभायात्रा में मौजूद रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों को प्रसाद भी वितरित किया गया। पूरा दिन नगर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगते रहे। श्रद्धालु अपने सिरों पर भी भगवान गणेश और कलश रखकर जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा अनेक मार्गों से होकर शास्त्री चौक, प्रदर्शनी चौक होते हुए बैराज रोड पर पहुंची। यहां पर भगवान गणपति की मूर्ति को वाहनों से नहर पर ले जाया गया। इस दौरान विनीत शर्मा, अंकित जिंदल, हर्ष खन्ना, नितिन, विपुल, रेनू, प्रीति, रेखा, अंकिता, सत्यवीर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे
विज्ञापन

उधर, धामपुर में  श्री गणेश चौथ समिति धामपुर की ओर से बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणपति की प्रतिमा को हरिद्वार में गंगा तट पर विसर्जन करने के लिए नगर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल अबीर उड़ाया। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से धामपुर गूंजायमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी नौ बजे बड़ी मंडी में एकत्र हुए। समिति अध्यक्ष विजय जैन के संयोजन में  गणपति विसर्जन यात्रा निकली। शोभायात्रा नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होती हुई नगीना चौक पर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को वाहन से हरिद्वार विसर्जित करने को ले गए।  कार्यक्रम में मनोज चौहान, उदित जैन, पुरुषोतम अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, महेंद्र कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र सिंह रवि सिंह, धीरज तिवारी, अमित शर्मा, अरुण कुमार, संयम जैन, मूला सैनी, संजय सैनी, तिलकराज, दिनेश तोमर रहे। उधर, राधा-कृष्ण मंदिर से गणेश         विसर्जन यात्रा निकली। यात्रा से पहले हवन यज्ञ हुआ। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु फूलों की पंखड़ियों को बरसाते चल रहे थे। कार्यक्रम में ब्रजमोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजन गांधी, सुनीता गांधी, मोनिका अग्रवाल रहे। मंदिर ठाकुरद्वारा बजरियां से भी गणेश विसर्जन यात्रा निकली। यात्रा में जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विभु बंसल, पवन कुमार, अमरीश अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल , दिनेश नवीन रहे। अफजलगढ़  में भूतपुरी में रामगंगा नदी में श्रद्धालुओं ने  गणेश चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा को विसर्जन कर मन्नतें मांगी । सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े बेंड बाजे के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed