फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi festival in Bijnor

दुल्हैंडी पर उड़ा गुलाल, खूब मचा धमाल

Thu, 12 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holi festival in Bijnor
बिजनौर में होली पर रंग में रंगे बच्चे। - फोटो : BIJNOR
दुल्हैंडी पर उड़ा गुलाल, खूब मचा धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया। पूरा दिन युवा डीजे पर होली के गीतों पर थिरकते रहे। बच्चों ने घर के आगे से निकले वाले किसी भी राहगीर को बिना भिगोए जाने नहीं दिया। महिलाओं ने भी एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
होली पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक होलिका दहन हो गया। परिवार के सभी सदस्य होलिका दहन के समय वहां मौजूद रहे। उन्होंने जौ की बालियां भूनीं। इसके बाद भी युवा देर रात तक होली के गीतों पर नाचते रहे। जिले भर में डीजे पर होली के गीत बजते रहे। दुल्हैंडी पर मंगलवार को सुबह सभी होलिका की अग्नि अपने घर ले गए। उसी से आग जलाकर खाना बनाने की शुरूआत की गई। सुबह से ही बच्चों ने पानी में रंग घोलकर गुब्बारे भरने शुरू कर दिए। उन्हें सवेरे से ही होली का खुमार चढ़ गया। महिलाएं भी सुबह जल्दी उठीं और पकवान बनाया। सुबह आठ बजे से होली का खुमार जिले भर में छा गया। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को सभी ने रंग लगाया। बच्चे पिचकारी भर भरकर एक दूसरे को भिगोते रहे।
विज्ञापन

युवाओं ने डीजे पर डांस करते हुए खूब गुलाल उड़ाया। युवा टोलियां बनाकर मोहल्लों में घूमते रहे। डीजे देखते ही बाइकों से उतरकर डांस करने लगते। महिलाओं की टोलियां भी एक दूसरे को रंग लगाने के लिए मोहल्लों में घूमती रहीं। गांवों में भी होली का यही नजारा देखने को मिला। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर व गुंजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कुछ जगह पर युवाओं में नोकझोंक भी हुई, लेकिन इससे मोहल्ले वालों ने तुरंत खत्म करा दिया। करीब तीन बजे तक सभी पर होली का खुमार चढ़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस निकालकर खूब किया डांस
होली पर नगर में धूमधाम से जुलूस निकाला। तहसील चौक से जुलूस शुरू हुआ। नगर पालिका चौक तक आते आते जुलूस में भारी भीड़ जमा हो गई। युवक होली गीतों पर जमकर डांस करते रहे। नगर पालिका चौक पर करीब तीन घंटे तक सभी ने डांस किया। जुलूस में रंग के पानी के तीन टैंकर मौजूद रहे। कोई भी जुलूस के पास से सूखा नहीं निकल पाया। हिंदू संगठनों व भाजपा के कार्यकर्ता जुलूस में शामिल रहे। सभी ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। जुलूस शास्त्री चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी मौसम, डॉ. नवनीत गर्ग, प्रशांत महर्षि, मयंक मयूर, डॉ. राघव मेहरा, मानव सचदेवा, देवेंद्रपाल चीनू, भाजना नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed