फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi celebrated with pomp from villages to cities, lots of gulal

Bijnor News: गांवों से शहरों तक धूमधाम से मनाई होली, खूब उड़ा गुलाल

Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with pomp from villages to cities, lots of gulal
राजा का ताजपुर में बुल्डोजर के साथ दुल्हैंडी का जुलूस निकालते हुरियारे।
नगीना। रंगों का पर्व होली (दुल्हैंडी) गांवों से लेकर शहरों तक बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर बधाई दी। दुल्हैंडी के दिन जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जुलूस में समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, दीपक अरोड़ा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, नगराध्यक्ष नीरज विश्नोई आदि रहे। मंगलवार रात्रि होली के दिन बाल प्रगतिशील समिति के तत्वावधान में परंपरागत भगवान नरसिंह देवता के जुलूस बड़े धूमधाम से निकला।
विज्ञापन

वहीं नूरपुर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली समिति के तत्वावधान में रंग का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने खूब रंग और गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर किरतपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। होली पर्व पर रंग का जुलूस अपनी परंपरानुसार हर्षोल्लास व बड़े धूमधाम से निकाला गया।
रेहड़। रेहड़ में मां दुर्गा की विशाल शोभा यात्रा परंपरागत शोभायात्रा में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। साथ ही पुलिस व अखाड़ों के उस्ताद ने एक दूसरे को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। रंगों के पर्व होली पर मंगलवार की रात रेहड़ में मां दुर्गा की विशाल शोभा यात्रा गांव भर में श्रद्धा के साथ निकाली गई। इससे पूर्व पंडित रोहित दुबे ने प्राचीन शिव मंदिर पर वैदिक रीति के अनुसार हवन यज्ञ व शस्त्र पूजा कराई।
बुलडोजर बना आकर्षण का केंद्र
राजा का ताजपुर/ नींदडू। क्षेत्र में रंगोत्सव हर्ष, उल्लास एवं आनंदपूर्वक मनाया गया। मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, महाबतपुर बीरु, मनकुआ, सरकथल माधो, शेखपुरा पित्था, सलावा आदि गांवों में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं रंगों के त्योहार होली के चलते बुधवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार बैरोनक रहा।
उधर नींदडू क्षेत्र में होली समिति के नेतृत्व में गुलाल व रंग जुलूस शांति पूर्वक निकला। जुलूस होली दहन स्थल चौक बाजार से आरंभ होकर मां काली माता मंदिर, सैनी धर्मशाला आदि होते हुए चौक बाजार पहुंचकर संपंन हुआ। जुलूस में चल रहे दो बुलडोजर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा व पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही।
होली के गीतों पर जमकर थिरके हुरियारे
चांदपुर। रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के गीतों पर लोगों ने जमकर मस्ती की और एक-दूसरे को मंगलकामनाओं के साथ रंग लगाया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब रंगों से सराबोर दिखे। रंग का जलूस मंडी कोटला से शुरू होकर नगर में ढाली बाजार, शिव मूर्ति, बाजार बजरिया से होते हुए परंपरागत पुराने थाने पर सम्पन्न हुआ। होली के त्योहार पर नगर की सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस कर्मी व प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मुस्तैद रहे। वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासन ने अपनी होली का त्योहार मनाया।
हुरियारों ने लगाया मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर एक घंटा जाम
स्योहारा। नगर मे छुटपुट घटनाओं के बीच होली का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। मार्केट से निकला होली का जुलूस सब्जी मंडी, ठाकुर मंदिर, जुमरात का बाजार होते हुए माहिगीरान मस्जिद के पास पहुंचा, तो कुछ हुरियारे आपस में भीड़ गये। पुलिस कर्मियों ने उनका बीच बचाव कराया। हुरियारों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया और मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर रंग की गाड़ियां रोक कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एएसपी इंदु सिद्धार्थ व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौके पर पहुंची और हुरियारों को समझा कर रंग की गाड़ियां आगे बढ़ाई।

उसके बाद दो धार्मिक स्थलों पर हुरियारों द्वारा रंग डालने से आक्रोशित कुछ मुस्लिम युवक पूर्व विधायक हाजी नईमल हसन के नेतृत्व में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल से मिले और कार्यवाई की मांग की। इससे पूर्व कुछ भाजपाई आपस में थाने के अंदर ही आपस में भीड़ गये जिन्हें पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया। होली के जुलूस में डा मनोज वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, मुकेश रस्तोगी, अर्पित त्यागी, रजत रस्तोगी, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

राजा का ताजपुर में बुल्डोजर के साथ दुल्हैंडी का जुलूस निकालते हुरियारे।

राजा का ताजपुर में बुल्डोजर के साथ दुल्हैंडी का जुलूस निकालते हुरियारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed