{"_id":"68ebf038f9c8576d8e0f71ed","slug":"history-sheeter-strangled-the-police-officer-his-uniform-was-torn-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-162666-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा का गला दबाया, वर्दी फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा का गला दबाया, वर्दी फटी
Sun, 12 Oct 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव अकबराबाद में पुलिस के साथ धक्का मुक्की करता हिस्ट्रीशीटर। स्रोत वीडियो ग्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। शनिवार शाम समन तामील कराने पहुंची पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए हमला कर दिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा का गला दबा दिया। इस खींचतान में दरोगा की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए रविवार शाम हिस्ट्रीशीटर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
अकबराबाद पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जोगिंदर तेवतिया टीम के साथ गांव अकबराबाद में समन तामील कराने के लिए हिस्ट्रीशीटर आसिफ के घर पहुंचे। आरोप है कि आसिफ, नजाकत, मो. अकरम उर्फ राहुल और एक महिला ने गाली गलौज कर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दरोगा को पकड़कर उसका गला दबा दिया। दरोगा के हाथ में काट लिया गया। उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। वर्दी के मोनोग्राम को नोच लिया गया।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दरोगा जोगिंदर तेवतिया की तहरीर पर आसिफ, नजाकत, मोहम्मद अकरम उर्फ राहुल तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी आसिफ को पकड़ लिया गया है जोकि गोकश और हिस्ट्रीशीटर भी है। बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अन्य दो आरोपी नजाकत और अकरम भी हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।