{"_id":"68c9ae5a10323faa240cf067","slug":"history-sheeter-killed-by-hitting-with-brick-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-160343-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ईंट से कूचकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ईंट से कूचकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या
Wed, 17 Sep 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के गांव बाजिदपुर के चंद्रशेखर का फाइल फोटो।
बिजनौर/चंदक। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर चंद्रशेखर (30) को ईंट से कूचकर मार डाला। जिसका रक्तरंजित शव मंगलवार की सुबह बाग में पड़ा मिला। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के पति समेत तीन लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोमवार की शाम 5:30 बजे चंद्रशेखर पुत्र गजेंद्र सिंह कहीं चला गया जोकि घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसे तलाश किया। मंगलवार की दोपहर बाद चंद्रशेखर का रक्तरंजित शव काजीवाला मार्ग पर एक आम के बाग में पड़ा मिला। उक्त बाग के पास ही शराब का ठेका है, किसी राहगीर ने शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद मृतक के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे को ईंट से वार करते हुए बुरी तरह से कुचल दिया गया था। एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी गौतम राय ने भी मौका मुआयना किया। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के पति समेत तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। फोरेसिंक टीम ने मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाए। उधर परिवार वालों ने मौके पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने देने की बात कही। खैर, पुलिस ने समझा बुझाकर परिवार वालों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।