{"_id":"5846f1df4f1c1b6576447caf","slug":"hindu-sangathnon-ne-saurya-diwas-manaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शौर्य दिवस पर संकल्प रैली निकालते शिव सेना कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शिवसेना ने विवादित ढांचे की बरसी पर शौर्य दिवस मनाया। शिवसेना ने इस अवसर पर संकल्प रैली का आयोजन किया। शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शिवसेना कार्यकर्ता सुबह दस बजे रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने युवा शिवसेना प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में संकल्प रैली निकाली।
रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सुदामा पार्क, रम्मू का चौराहा, बाजार शंभा, डाकघर चौराहा, नगरपालिका चौक, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक से कलक्ट्रेट पहुंची। रैली के बाद शिवसैनिकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम अनुज सिंह को दिया।
रैली में अर्पित खन्ना, अंकित, विजय मोहन गुप्ता, रजत, अमन खन्ना, आकाश व तुषार कर्णवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, बजरंग दल ने आवास विकास स्थित शिव मंदिर पर शौर्य दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विहिप के जिलामंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज के दिन को हिंदू समाज प्रतिवर्ष शौर्य दिवस के रूप में मनाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद वितरण कर मंदिर के घंटे बजाकर शौर्य दिवस मनाया। इस अवसर पर रामपाल, दीपक, नीजर शर्मा, राजकुमार, नीरज, संजीव भटनागर, अनिल चौधरी, विपुल, सारांश व सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, चांदपुर में हिंदू जागरण मंच और भाजपा की बैठक में छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा।
राहुल गर्ग ने अध्यक्षता की। नेपाल चौधरी के संचालन में चली बैठक में भाजपा नेता प्रमोद सूर्या सैनी ने कहा आज के दिन ही विवादित ढांचा गिराया गया था। यह दिन विजयी दिवस जैसा है। इस मौके पर राकेश प्रधान, सागर तोमर, गौरव भारती, आशु सैनी, अंकुर सूर्या समेत अन्य मौजूद रहे।