फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Himanshu weight lifters increased Shan district

वेटलिफ्टर हिमांशु ने बढ़ाई जिले की शान

Tue, 03 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Himanshu weight lifters increased Shan district
नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जताता हिमांशु चांग (बीच में।) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में वेटलिफ्टर हिमांशु चांग ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्नेच कैटेगिरी में 162 और क्लीन एंड जर्क में 203 समेत कुल 365 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही हिमांशु चांग ने इस वर्ष होने वाली एशिया चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लगने वाले इंडिया कैंप के लिए क्वालीफाई किया है। गांव गिलाड़ी के स्वर्गीय मदनपाल सिंह के पुत्र हिमांशु चांग ने वेटलिफ्टिंग में अपना लोहा मनवाया है। हिमांशु चांग ने तमिलनाडु के नेगरोली में 26 से 30 दिसंबर तक चली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। हिमांशु अपने प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा तुर्कमेनिस्तान में एशिया चैंपियनशिप होनी है। हिमांशु रेलवे की ओर से खेलते हैं। उसकी सफलता से गांव गिलाड़ी में भी खुशी का माहौल है। हिमांशु के ताऊ चौधरी करन सिंह का कहना है कि हिंमांशु कड़ी मेहनत से साथ आगे बढ़ रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed