फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Himanshu Najibabad was the first in the 1600 meter race competition

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु नजीबाबाद प्रथम रहे

Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Himanshu Najibabad was the first in the 1600 meter race competition
1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु नजीबाबाद प्रथम रहे
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र के ग्राम माधोवाला में नीरज चोपड़ा क्लब के तत्वावधान में ग्राम माधोवाला में लंबी दूरी की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के धावकों ने भाग लिया और नजीबाबाद के हिमांशु प्रथम स्थान पर रहे।
रेफरी केवल सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में माधोवाला, भागीजोत, कासमपुरगढ़ी, अफजलगढ़, धामपुर, नजीबाबाद, हल्दौर, जसपुर, दादूवाला, मिस्सरवाला, आदि स्थानों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशू नजीबाबाद ने प्रथम स्थान, हल्दौर के मोनू कुमार ने दूसरी और सोनू सैनी तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु को 1500 रुपये नगद, मोनू कुमार को एक हजार रुपये सोनू सैनी को सात सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा मेडल भी दिए गए। 200 मीटर सीनियर दौड़ प्रतियोगिता में अनिल कुमार हल्दौर ने प्रथम, जसकरन सिंह ने दूसरा, बॉबी सिंह हल्दौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दीपक कुमार भागीजोत ने प्रथम, ललित कुमार द्वितीय व सोनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार चौहान ने विजेताआें को नगद राशि व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा के नाम पर खेल मैदान का नाम
केवल सिंह संधु ने कहा कि ग्राम माधोवाला जैसे पिछड़े क्षेत्र में खेल का मैदान बनाया है। इस मैदान का नाम टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में देश के लिए गोल्ड लाने वाले नीरज चौपड़ा के नाम पर रखा गया है। साथ ही क्लब का नाम भी उनके नाम पर ही रखा गया है। क्लब के सदस्य सम्पत नरवाल, गुरप्रीत सिंह, मोहित कुमार, ने बताया कि दौड़ का आयोजन हर वर्ष कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed