फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Highway traffic affected due to waterlogging

Bijnor News: जलभराव से हाईवे यातायात प्रभावित

Sat, 08 Jul 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Highway traffic affected due to waterlogging
नजीबाबाद के सेंट मेरीज अस्पताल के निकट जल भराव से गुजरते वाहन।
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सेंट मेरिज अस्पताल के निकट भारी जलभराव से यातायात कई दिन से प्रभावित है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व पहुंची टीम ने जलभराव से क्षेत्र को मुक्त करा कर यातायात सुचारू कराया। जलभराव से निपटने के लिए सात माह से मंडी परिषद लखनऊ कार्यालय में नाला निर्माण की अनुमति फाइलों में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी मार्ग पर सेंट मेरिज अस्पताल के आसपास जल निकासी की व्यवस्था न होने पर हाईवे पर कई दिन से भारी जलभराव है जगह-जगह मार्ग गड्ढों में तब्दील है। एसडीएम के निर्देशन में टीम पहुंची और नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने पालिका और हाईवे अथॉरिटी टीम को मौके पर बुलाकर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अभियान चलाया। ईओ राजीव कुमार हाईवे अथॉरिटी के कंपनी प्रतिनिधि एके यादव, राजस्व विभाग के गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने खस्ताहाल हाईवे पर जलभराव निकासी के साथ यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने हाईवे जल निकासी व क्षेत्र का पानी नगर सीमा और रेलवे लाइन तक पहुंचने से रोकने के लिए विनियमित क्षेत्र के खर्च से नाला निर्माण योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी के उच्चाधिकारियों से मंडी समिति परिसर से नाला निर्माण कराने की अनुमति पिछले सात माह से मंडी परिषद लखनऊ कार्यालय में लंबित है और नाला निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिससे नागरिकों को जलभराव की जटिल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed