{"_id":"57b74b384f1c1b363c6eb8f3","slug":"highway-badhal-traffic-prabhawit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की बदहाली से आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की बदहाली से आवागमन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हाइवे बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना-हाईवे 74 की बदहाली से लोगों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मार्ग में कई स्थानों पर बड़े गड्ढों के होने से हर समय सड़क दुर्घटनाओं के होने की आशंका बनी रहती है। आरोप है कि कई एसडीएम व लोनिवि के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को कालिया मंदिर के सामने गड्ढे में गिरने से बाइक दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगीना हाईवे 74 की स्थिति बेहद खराब है। पीडीएम कॉलेज की बीटीसी विभागाध्यक्ष सुनीता चौहान, डा. तेगबहादुर, कविता सिंह, मलखान सिंह ने बताया कि हाईवे के पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को भारी दिक्क्त हो रही है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहै हैं।
आरोप है कि हाईवे की बदहाली के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मार्ग की ठीक कराने में पूरी तरह से अनदेखी किए है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि हाईवे की बदहाली का मामला उनके संज्ञान में है। अफसरों की मीटिंग लेकर समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे।