{"_id":"60f0770c8ebc3e335b1434bb","slug":"high-speed-train-will-be-run-on-july-19-bijnor-news-mrt5475332136","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 जुलाई को दौड़ाई जाएगी हाईस्पीड ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 जुलाई को दौड़ाई जाएगी हाईस्पीड ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 जुलाई को दौड़ाई जाएगी हाईस्पीड ट्रेन
बिजनौर। 19 जुलाई को गजरौला-मोअज्जमपुर रेलवे लाइन पर 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान इस रेलवे लाइन की स्थिति का पता लगाया जाएगा कि आखिर ये हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए पूरी तरह से फिट है अथवा कहीं कमी रह गई है। अफसरों के अनुसार यदि ट्रायल सफल रहा तो भी इसे और अधिक दुरुस्त कराया जाएगा। फिलहाल इस रूट पर लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलती हैं।
गजरौला-मोअज्जमपुर रेल मार्ग करीब 94 किलोमीटर लंबा है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर इस मार्ग का दोहरीकरण के साथ साथ विद्युतीकरण भी किया गया है। 19 जुलाई को ओएमएस स्पेेशल की ओर से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल होगा। उत्तर रेलवे बिजनौर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को गजरौला-मोअज्जमपुर रेल मार्ग पर हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल होगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन को पार न करे और न ही रेलवे लाइन के निकट रहे। विशेषकर वे लोग इसमें अधिक सावधानी बरतें, जो रेलवे लाइन के आसपास में निवास करते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, जिससे जान माल की हानि न हो।