{"_id":"60f3195a8ebc3e6d1e666203","slug":"high-speed-train-trial-will-be-on-19-bijnor-news-mrt547851294","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन न करें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन न करें पार
विज्ञापन
हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल 19 को होगा
बिजनौर। गजरौला-मोअज्जमपुर रेलवे लाइन पर 19 जुुलाई को हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल होगा। इस रेलवे लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाई जाएगी। इस दौरान रेलवे लाइन पार करने अथवा किसी भी व्यक्ति के इसके आसपास दिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
रेल मंत्रालय के निर्देश पर लगभग 94 किमी लंबे रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई है। अभी तक इस पर केवल 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही ट्रेनों को संचालन होता है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने के लिए 19 जुलाई को गजरौला जंक्शन से 110 किमी की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाई जाएगी।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने कहा कि 19 जुलाई को इस क्षेत्र की जनता इस रेलवे ट्रैक को पार न करे। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्शन, स्पीड ट्रायल एवं ट्रेन संचालन के दौरान रेलवे ट्रैक एवं रेलवे लाइन के आसपास कोई व्यक्ति न जाए और न ही उसे पार करे तथा अपने पशुओं को भी वहां पर न जाने दें। ऐसा करना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। कोई भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा तो छह माह की सजा अथवा एक हजार रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। इसलिए अपनी जिंदगी बचाने के लिए जीवन को जोखिम में न डालें।