{"_id":"60f5c08c8ebc3e79c05e9f9d","slug":"high-speed-train-trial-started-from-gajraula-bijnor-news-mrt5481359148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला से शुरू हुआ हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला से शुरू हुआ हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला से शुरू हुआ हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल
बिजनौर। सोमवार को गजरौला-मोअज्जमपुर रेलवे लाइन पर तेज बारिश के बीच हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया। इस रेलवे लाइन पर लगभग 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाया गया। शाम करीब 05:20 बजे यह ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां इसके पहुंचने का समय दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित था। रेलवे प्रशासन ने ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन पार करने अथवा किसी भी व्यक्ति के इसके आसपास दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी।
उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस के निर्देश पर करीब तीन साल पहले 94 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया था। अभी तक इस पर केवल 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही ट्रेनों का संचालन होता है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने के लिए रेलवे प्रशासन ने पूर्व में ही सोमवार को गजरौला जंक्शन से 110 किलोमीटर की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने की घोषणा की थी। बिजनौर रेलवे स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस रेलवे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया।
रेल पथ विभाग की तकनीकी टीम इस रेल पथ के बारे में उच्चाधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देगी। वहां से दिशा-निर्देश मिलने पर ही अगली कार्रवाई होगी। सोमवार को शाम करीब 05:20 बजे हाई स्पीड ट्रेन बिजनौर स्टेशन से होकर गुजरी। यहां पर इसके पहुंचने का समय दोपहर डेढ़ बजे था, लेकिन बारिश होने के कारण करीब चार घंटे का इसमें विलंब हुआ। इस ट्रेन में एक ही चालक और रेल पथ विभाग के दो कर्मचारी मौजूद रहे। लगभग 94 किलोमीटर मार्ग के इस रेल पथ की रिपोर्ट रेलवे प्रशासन को भेजेंगे। गजरौला से शुरू हुई यह हाई स्पीड ट्रेन पूरे मार्ग पर कहीं नहीं रुकी। केवल बिजनौर स्टेशन पर ही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का कॉशन मिलने के कारण के ही करीब 25 मिनट रुकी। इसके बाद मोअज्जमपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान आरपीएफ इंचार्ज, जीआरपी के इंचार्ज मौजदू रहे।
विज्ञापन
सीआरएस की अनुमति पर ही बढ़ाई जाएगी स्पीड
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मुरादाबाद रेलवे के एडीईएन दिनेश कुमार शर्मा टेस्टिंग टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हाई स्पीड ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर पहुंची। यहां पर जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कॉशन मिलने के कारण करीब 25 मिनट रुकने के बाद चली गई। यदि पूरे रेल पथ में कहीं कंपन अथवा अन्य तकनीकी कमी मिली तो वहां पर रेल पथ को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से हरी झंडी मिलने पर ही इसकी स्पीड बढ़ाई जाएगी।