फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High Security Barracks ready at District Jail

Bijnor News: जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक बनकर तैयार

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
High Security Barracks ready at District Jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक बनकर तैयार हो चुकी है। जिसे जेल प्रशासन को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। अंडाकर तरीके से बनी इस बैरक में संवेदनशील और खूंखार अपराधियों की 24 घंटे निगरानी हुआ करेगी।
जिला कारागार में फिलहाल 18 सामान्य बैरक हैं, जिनकी क्षमता 667 बंदियों की है। हालांकि इनमें क्षमता से अधिक बंदियों को रखा गया है। फिलहाल बिजनौर और अमरोहा जनपद दोनों जिलों को मिलाकर करीब 1400 बंदी जेल में बंद है।
विज्ञापन

बता दें कि पहले बिजनौर के ही बंदी हुआ करते थे। मगर, मुरादाबाद जेल में बंदियों का दबाव ज्यादा होने की वजह से अमरोहा के बंदियों को बिजनौर की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेल की सुरक्षा को लेकर चल रही कवायदों के बीच बिजनौर जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण किया गया है। इसमें छह कोठरी हैं, जो एक दूसरे के आमने सामने बनी हैं। इनकी क्षमता 12 बंदियों की है।

जेलर रविंद्र नाथ ने बताया कि बैरक के हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें खूंखार अपराधी, आतंकवादी या फिर प्रशासनिक आधार पर आने वाले बंदियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed