{"_id":"5e5021018ebc3ef3f16c691a","slug":"high-school-english-subject-paper-today-bijnor-news-mrt4701751137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर आज
विज्ञापन
हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर आज
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा का आज हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी चाक चौबंद कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा का 22 फरवरी शनिवार अर्थात आज हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर प्रथम पाली में है। परीक्षा सभी 122 केंद्र पर है। प्रशासन 20 फरवरी को इंटरमीडिएट फिजिक्स के पेपर में एक नकलची मिलने से अधिक सतर्क हो गया है।
शिक्षा विभाग शुक्रवार को अंग्रेजी पेपर के लिए रणनीति बनाने में जुटा रहा। सूत्रों के अनुसार सभी सात फ्लाइंग स्क्वायड को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले आवंटित केंद्रों की घेराबंदी करने के लिए कह दिया गया है। संवेदनशील 12 परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सतर्कता बरतने का कहा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी सक्रिय रहेंगे। जिला कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की स्थिति मिनट टू मिनट देने को कहा गया है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि पेपरों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।