फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High school and inter board exam form filling date extended

हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ी

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
High school and inter board exam form filling date extended
हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। साथ ही कक्षा नौ व ग्यारह में पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है। विद्यालयों को सभी प्रक्रिया पूरी करके फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस दफ्तर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना के कारण विद्यालय लंबे समय बंद रहे। स्कूल खुले तो हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। संस्थागत एवं व्यक्तिगत फार्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर थी। कोरोना की स्थिति सुधरने पर अनेक छात्र-छात्राएं देरी से स्कूल आने शुरू हुए, जिस कारण वे बोर्ड की फीस जमा नहीं कर सके थे। शासन ने हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने की तारीख बढ़ाकर छह अक्तूबर कर दी है। विद्यालयों को छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर 16 अक्तूबर तक अपलोड करना है। छात्र 100 रुपये प्रति छात्र के लिहाज से विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 13 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन ने कक्षा नौ व ग्यारह के छात्र छात्राओं के लिए पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है। विद्यालयों को पंजीकरण शुल्क के साथ छात्रों का विवरण 16 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। छात्रों के विवरण की जांच 19 अक्तूबर व संशोधन 25 अक्तूबर तक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नामावली जांच में सतर्कता बरतने की हिदायत
विभाग को परीक्षा के समय छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो, बदलने, छात्र का नाम, माता पिता का नाम, छात्र की जन्मतिथि की गलती की शिकायत मिलती रही है। बोर्ड ने इन सभी की जांच करने को 30 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। विद्यालयों से कहा गया है कि छात्र के शैक्षिक विवरण की अच्छी तरह से जांच कर ली जाए। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटर के छात्रों की फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस दफ्तर नौ नवंबर तक भेजनी है।

ये है बोर्ड परीक्षा शुल्क
शासन को कतिपय विद्यालयों द्वारा बोर्ड परीक्षा शुल्क के नाम पर परीक्षा फार्म देते समय अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन से बोर्ड परीक्षा शुल्क तय है। विद्यालय अधिक फीस नहीं ले सकते हैं। हाईस्कूल संस्थागत का परीक्षा शुल्क 500 रुपये तथा व्यक्तिगत का 700 रुपये है। जबकि इंटर संस्थागत की 600 रुपये तथा व्यक्तिगत की 800 रुपये प्रति छात्र है। एक रुपया अंक पत्र शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed