फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High-mast light connection cut off; darkness engulfs Manjhadi highway intersection.

Bijnor News: हाईमास्ट लाइट का कनेक्शन कटा, मंझाड़ी हाईवे चौराहे पर पसरा अंधेरा

Fri, 02 Oct 2026 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
High-mast light connection cut off; darkness engulfs Manjhadi highway intersection.
मंडावली- हरिद्वार-काशीपुर मार्ग पर मंझाड़ी हाईवे चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट ठप।संवाद
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मंझाड़ी चौराहे पर लगी मास्ट लाइट का कनेक्शन काट दिए जाने से रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों नीरज चौधरी, विपुल कुमार, धीरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, डॉ. सोमपाल सिंह आदि ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा चौराहे पर पथ प्रकाश के लिए हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी। कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी रूप से एक किसान के ट्यूबवेल से कनेक्शन लेकर इसे संचालित किया गया था। एक सप्ताह पहले विद्युत विभाग ने कनेक्शन हटा दिया, जिसके बाद से चौराहे पर अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने बताया यहां गुलदार प्रभावित क्षेत्र है, यहां अक्सर गुलदार सड़क पार करते देखे जाते हैं।
विज्ञापन

उधर विद्युत घर राजपुर नवादा के जेई अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइट के ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बना दिया गया है लेकिन एनएचएआई द्वारा शुल्क जमा नहीं किया गया है। शुल्क जमा होने पर ही लाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed