फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hello, we are speaking to the electricity department, please pay the outstanding bill.

Bijnor News: हैलो, हम बिजली विभाग से बोल रहे हैं, बकाया बिल कर दो जमा

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hello, we are speaking to the electricity department, please pay the outstanding bill.
- एसडीओ, अवर अभियंता व कर्मचारी कर रहे उपभोक्ताओं को फोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारी सख्त हो गए हैं। विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता, लिपिक सभी बकाएदार उपभोक्ताओं को फोन करके बकाया बिजली बिल जमा करने का आग्रह कर रहे हैं। फिर भी जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
जिला मुख्यालय पर घरेलू बल्ब पंखे, दुकानदारों पर करीब नौ करोड़ रुपये के बिजली बिल के बकाया चल रहे हैं। काफी प्रयास के बाद भी बकाएदार बिजली बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नया कदम उठाया है। दो माह से ज्यादा बकाएदार या पांच से दस हजार रुपये से ऊपर के उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क कर रहे हैं। रोजाना दो से तीन उपभोक्ताओं को एसडीओ सदर, सभी अवर अभियंता, कर्मचारी मोबाइल फोन करके उनसे बकाया बिजली बिल जमा करने को कह रहे हैं। दूसरे चरण में बकाएदारों की सूची लेकर अफसर व कर्मचारी सड़कों पर उतरकर बकाया बिल की धनराशि जमा नहीं करने पर बकायेदारों की बत्ती गुल करेंगे।
विज्ञापन

- बिजनौर शहर में अनेक उपभोक्ताओं पर करीब नौ करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल है। सभी बकोदारों को फोन से बकाया बिल जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। समय पर बिजली जमा होंगे, तो बिजली आपूर्ति में सुधार ही होगा। - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed