फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hello... I am speaking from Treasury, tell OTP of pension and clear the account

तौर तरीके बदल लोगों को ठगी का शिकार बना रहे साइबर अपराधी

Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hello... I am speaking from Treasury, tell OTP of pension and clear the account
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। तू डाल-डाल मैं पात-पात वाली कहावत साइबर ठगी में चरितार्थ हो रही है। दरअसल लोग ठगी के किसी एक तरीके को लेकर जागरुक होते हैं, तब तक साइबर क्रिमिनल दूसरा पैंतरा अपना लेते हैं। बार-बार बदल रहे ठगी के तौर तरीकों में लोग फंस कर रह जाते हैं। साल दर साल भी ठगी की शिकायतों में इजाफा हुआ है।
इस साल अब तक साइबर सेल को 710 लोगों ने ठगी होने की शिकायत की है। इनमें चंद लोगों की रकम ही साइबर ठगों के वॉलेट से वापस हुई है बाकि की शिकायत यूं ही रह जाती है। सिर्फ नासमझ ही नहीं बल्कि पढ़े लिखे लोग भी इसका शिकार बन रहे हैं। बिजनौर में हर रोज पांच से छह शिकायतें दर्ज की जाती हैं। कुछ लोग शिकायत करना भी गंवारा नहीं समझते।
विज्ञापन

यूं बदल रहे तरीका
पहले बैंक अकाउंट या एटीएम बंद होने की बात कहकर पर्सनल जानकारी ले ली जाती थी। लोग सचेत हुए तो ओएलएक्स पर सामान बेचने और खरीदने वालों को ठगा जाने लगा। जो इनमें भी ना फंसे उन्हें वीडियो चैटिंग में अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसा मांगना भी पुराना हो चला है। हाल ही में रिटायर्ड अधिकारी निशाने पर हैं। जिन्हें ट्रेजरी से बात करने के बहाने जानकारी ली जा रही है। हाल ही में धामपुर के बेसिक शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुए अधिकारी से एक लाख साठ हजार की ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऐसे बढ़ रहा आंकड़ा
साल शिकायत
2021 710
2020 450
2019 220
वर्जन:
लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। किसी भी फोन कॉल पर ओटीपी या अकाउंट से जुड़ी को पर्सनल जानकारी शेयर ना करें। ठगी करने वालों के वॉलेट से लाखों रुपये वापस भी कराएं जा चुके हैं। ....डा. धर्मवीर सिंह, एसपी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed